Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टॉफी देने के बहाने घर बुलाकर की हैवानियत; दोबारा प्रयास करने पर खुला राज, आरोपी बिदिया साव गिरफ्तार।

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 68 वर्षीय बुजुर्ग पर साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है । घटना का खुलासा होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

30 अप्रैल को टॉफी के बहाने की दरिंदगी जानकारी के अनुसार, आरोपी बिदिया साव और बच्ची का घर आसपास ही है। 30 अप्रैल को आरोपी ने मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । मासूम उस वक्त डर के मारे चुप रह गई, लेकिन दरिंदगी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। गुरुवार को आरोपी बुजुर्ग ने एक बार फिर बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर बुलाने का प्रयास किया । इस बार बच्ची सहम गई और भागकर अपनी माँ के पास चली गई, जहाँ उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। बच्ची की माँ के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा ।

Also Read:सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

इस वारदात से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे 139 (NH-139) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे । उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आगे की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment