Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा/​लोहरदगा: भंडरा में वन विभाग की टीम ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने शुक्रवार दोपहर को अवैध करम लकड़ी के छह मोटे बोटों से लदे एक ट्रैक्टर जेएच 01 बीडी 3405 को जप्त किया है। जप्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। ​प्रधान वनरक्षी मुकेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के माध्यम से क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। वन विभाग की टीम लगातार इन पर कार्रवाई के लिए जाल बिछा रही थी। अथक प्रयासों के बाद शुक्रवार को टीम ने बिटपी-तिलसिरी रोड से भरनो-सिसई रोड की ओर जा रहे अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को धर दबोचा है। ​मुकेश चंद्र प्रजापति ने इस सफलता का श्रेय स्थानीय ग्रामीणों को देते हुए कहा कि जनता के सहयोग और सटीक सूचना के कारण ही वन विभाग इस अवैध खेप को पकड़ने में कामयाब रहा। सूत्रों के अनुसार, यह अवैध लकड़ी सिसई स्थित किसी टिम्बर डिपो में अनलोड की जानी थी, जहां इसे खपाने की पूरी तैयारी थी।

​छापेमारी टीम में मुख्य रूप से ​प्रधान वनरक्षी मुकेश चंद्र प्रजापति, सूरज सिंह यादव, वाचर प्रदीप, संजय, विजय एवं अन्य वन कर्मी शामिल रहे ।

​वन विभाग अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध व्यापार के पीछे मुख्य सरगना कौन है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से टीम जब्त लकड़ी को बक्शीडीपा स्थायी पौधशाला में रखी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment