रिमांड होम में लगातार हो रही मौतों से मचा हड़कंप, दुमका से आई 3 सदस्यीय टीम ने एम्स, सदर अस्पताल और कुंडा थाने में खंगाले सुराग
देवघर, News Scale Live: झारखंड के देवघर स्थित चरकीपहाड़ी रिमांड होम एक बार फिर गंभीर विवादों और सवालों के घेरे में आ गया है। यहां 19 वर्षीय युवती श्रावणी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस मौत को लेकर उठ रहे अनगिनत सवालों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब सीआईडी (CID) ने जांच अपने हाथों में ले ली है। दुमका से पहुंची CID की 3 सदस्यीय टीम श्रावणी कुमारी की मौत के पीछे का असली सच पता लगाने के लिए दुमका से सीआईडी (CID) की एक तीन सदस्यीय विशेष टीम देवघर पहुंच चुकी है। टीम ने आते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों ने चरकीपहाड़ी रिमांड होम से लेकर देवघर सदर अस्पताल, एम्स (AIIMS) और कुंडा थाने तक हर जगह जाकर गहन पड़ताल की है।

डॉक्टरों और कर्मचारियों से हुई कड़ी पूछताछ सीआईडी की टीम मौत की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। टीम ने इस घटना से जुड़े डॉक्टरों, रिमांड होम के कर्मचारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों से कड़ी पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी जानकारी जुटाई है। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि आखिर मौत की असली वजह क्या थी और कहीं किसी स्तर पर कोई बड़ी लापरवाही तो नहीं बरती गई।
Also Read: शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!
लगातार हो रही मौतों से सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल इस मामले ने रिमांड होम की प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चरकीपहाड़ी रिमांड होम में यह कोई पहला मामला नहीं है; यहां लगातार हो रही मौतों ने कई खौफनाक सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रिमांड होम की चारदीवारी के पीछे ऐसा क्या चल रहा है जो एक के बाद एक जानें जा रही हैं? क्या 19 वर्षीय श्रावणी कुमारी की मौत महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई बहुत बड़ा राज छिपा है? अब हर किसी की निगाहें सीआईडी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस खौफनाक सच्चाई के सामने आने की उम्मीद है।
Also Read: अवैध खनन पर बड़ा प्रहार: JMM नेता की पैरवी हुई फेल, सील हुआ मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर!


















Total Users : 1280908
Total views : 3155794