झंडारोहण के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवघर। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा देवघर जिले में 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया। इस अवसर पर झंडारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने संगठन का झंडा फहराकर सलामी दी और एनएसयूआई को जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 9 अप्रैल 1971 को केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल छात्र परिषद को मिलाकर एनएसयूआई की स्थापना की थी। तभी से हर वर्ष 9 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर देवघर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि एनएसयूआई पिछले पांच दशकों से अधिक समय से छात्र राजनीति में सक्रिय है और देश का एक बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन ने छात्र अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर शिक्षा क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं और छात्रों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, सुनील यादव, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला महासचिव आलिम अंसारी, पिंटू यादव, जिला सचिव आमिर अंसारी, अभिषेक बरनवाल, मुस्ताक अंसारी, शमीम, मयंक कुमार, शाहिद, समीर केशरी, जुनेद अंसारी, अंकित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















Total Users : 897081
Total views : 2632736