Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहा कटिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात हादसा, दो घायल—एक रांची रेफर, एक फरार

धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीडीह इलाके में देर रात एक भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कथित तौर पर अवैध लोहा कटिंग के दौरान हुए सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लोहा काटने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर आनंद कुमार, संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एमडी इमामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है, जबकि एक अन्य घायल इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।

घटना को लेकर मृतक आनंद कुमार की मां कंचन देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी नामक व्यक्ति उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था और भोले-भाले युवकों को पैसों का लालच देकर रात में बीसीसीएल क्षेत्र में अवैध लोहा कटिंग का काम करवाता था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं संजय यादव की मां मंजू देवी ने बताया कि उनका बेटा रात करीब 11 बजे घर से निकला था और जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात वह गंभीर हालत में घर पहुंचा। उसने बताया कि वह गैस से जल गया है। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अजहरुद्दीन का शव अस्पताल के वार्ड में रखा गया है, जबकि आनंद कुमार और संजय यादव के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के अनुसार, सीआईएसएफ की लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, खासकर अवैध लोहा कटिंग के एंगल पर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment