Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन कान्हाचट्टी के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम

On: April 2, 2026 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई है। बहाली के पहले दिन जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच की गई। जिला प्रशासन बहाली को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, इसके लिए स्टेडियम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। वहीं सुबह से ही प्रखंड के सैकड़ों युवा स्टेडियम पहुंचने लगे थे। शारीरिक जांच के दौरान दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में अभ्यर्थियों ने अपना दमखम दिखाया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में रोस्टर के अनुसार अन्य प्रखंडों के अभ्यर्थियों की भी दक्षता जांच की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आने की अपील की है। चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द विजन पब्लिक स्कूल का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

4 अप्रैल को चतरा जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, रख-रखाव कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

करोड़ों की जल योजना फेल! पाइप फटने से खेतों में बह रहा पानी

अधनिर्मित भवन में युवक का सड़ा हुआ शव बरामद, 4 दिन से था लापता

खौफनाक वारदात: पत्नी ने की पति की हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका… फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

Leave a Comment