Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्तों का खौफनाक अंत, महिला मित्र ने पति-भांजे संग रची साजिश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर खाई में फेंका शव, खाने के बाद कमरे में गए, फिर रची गई साजिश

सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां भरोसे के रिश्ते ही जानलेवा बन गए। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे खाई में फेंक दिया। मृतक की पहचान कुंवर मौर्य (50) के रूप में हुई है, जो चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उनका घोरावल के पेढ़ उर्फ नौगढ़वा गांव में रहने वाली महिला लीलावती के घर आना-जाना था।

जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की शाम कुंवर मौर्य अपने ड्राइवर के साथ महिला के घर पहुंचे थे। रात में भोजन करने के बाद वे कमरे में चले गए, जबकि ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया। देर रात महिला ने ड्राइवर को जगाकर बताया कि उसके मालिक की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि महिला लीलावती, उसके पति साहबलाल और भांजे चंद्रशेखर उर्फ मखंचू ने मिलकर हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में रखा। इसके बाद वे ड्राइवर को धमकाते हुए मिर्जापुर के सिरसी डैम ले गए, जहां शव को पत्थर से बांधकर गहरी खाई में फेंक दिया।

ड्राइवर बना राज खुलने की वजह

डरे-सहमे ड्राइवर ने बाद में मृतक के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिरसी डैम क्षेत्र से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रिश्तों के इस खौफनाक अंजाम को लेकर स्तब्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment