Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण

On: March 25, 2026 11:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी ने दिए सख्त निर्देश, असामाजिक तत्वों पर नजर और निगरानी बढ़ी

चतरा, झारखंड। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल ने चतरा सदर, सिमरिया, वशिष्ठ नगर और इटखोरी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस मार्गों से ईंट, पत्थर और अन्य अवरोधों को हटाने तथा जिला नियंत्रण कक्ष से समन्वय बनाकर नियमित अंतराल पर रिपोर्ट देने को कहा गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाए और होटल, मॉल व दुकानों की नियमित जांच की जाए। जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक कदम उठाकर रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक बैठक

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

Leave a Comment