शिक्षा, जागरूकता व बाल संरक्षण पर चर्चा, कम उपस्थिति से फीका रहा आयोजन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक के बीच चतुर्थ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार दास ने की, जबकि संचालन डॉ. राजीव कुमार दास द्वारा किया गया। गोष्ठी में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, स्वाध्याय, नियमित अध्ययन, परीक्षा परिणाम में सुधार, बाल विवाह पर रोक, पोक्सो अधिनियम की जानकारी एवं चेतना स्तर बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश पांडेय, चंदन कुमार पांडेय, शारदा सेल, बाला, तमीम मोहम्मद, मिनहाज अंसारी, सत्येंद्र राणा, बीरबल प्रजापति, दीपक कुमार, उमेश पांडेय, पंकज कुमार तथा शिक्षिकाएं किरण कुमारी एवं निधि कुमारी सहित अभिभावक उपस्थित रहे। हालांकि, शिक्षकों की ओर से अभिभावकों को पर्याप्त सूचना नहीं मिलने के कारण अपेक्षाकृत कम अभिभावक ही कार्यक्रम में शामिल हो सके। इसके चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बच्चों का उत्साह कुछ कम नजर आया।






















Total Users : 864679
Total views : 2587138