प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राहुल देव ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी शिव यादव ने किया। बैठक में अंचल अधिकारी अनंत सनम विश्वकर्मा, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, मुखिया जगदीश यादव, समाजसेवी प्रसादी पासवान, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी शिव यादव ने अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान रामनवमी जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, डीजे संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।



















Total Users : 853289
Total views : 2571254