सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में रीना देवी की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता टंडवा निवासी भुवनेश्वर महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की गई। जांच के क्रम में पति अशोक महतो, सास राधा देवी, सहयोगी सचिन महतो (पिपरवार) तथा बंटी महतो (सिकरी निवासी) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण रेफरल अस्पताल में कराया गया, तत्पश्चात न्यायिक प्रक्रिया के तहत चतरा जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
विवाहीता हत्याकांड में पति सहित चार गिरफ्तार
On: March 2, 2026 11:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1280030
Total views : 3154449