गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के पिंडारकोंण गांव में मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बसंत नारायण सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर और होली की शुभकामनाएं देकर की गई। इसके बाद गीत-संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकगीतों और होली गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि बसंत नारायण सिंह ने पंचायतवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उप मुखिया गणेश सिंह, बबलू गुप्ता, अजय कुमार सिंह, प्रभात दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक एकता और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
पिंडारकोंण में होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के बीच दिखी उत्साह की झलक
On: March 1, 2026 9:11 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now
















Total Users : 1277613
Total views : 3150481