Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

On: February 18, 2026 1:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल 15 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था से फरार हो गए। फरारी से पहले उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्डों के साथ मारपीट की और पीछे के दरवाजे से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश शुरू की, जिसमें 5 बालकों को पकड़ लिया गया, जबकि 10 अब भी फरार हैं

यह घटना छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिला अंतर्गत अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में संचालित प्लेस ऑफ सेफ्टी (बालक) संस्था की है। यहां हत्या, बलात्कार, मारपीट और चोरी जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपचारी बालकों को रखा जाता है।फिलहाल संस्था में कुल 25 अपचारी बालक रह रहे थे।

सोमवार रात करीब 9 बजे गार्ड बालकों को परिसर से उनके कमरों में ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 15 बालकों ने दरवाजे को जोर से धक्का देकर गार्डों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक गार्ड के साथ मारपीट की गई, जबकि दूसरे गार्ड को कुछ बालकों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौका पाकर 15 अपचारी बालक पीछे के दरवाजे से फरार हो गए।

संस्था प्रबंधन ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 अपचारी बालकों को पकड़ लिया। शेष 10 की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

इस घटना के बाद संस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी बड़ी संख्या में बालक एक साथ कैसे फरार हो गए? क्या सुरक्षा में चूक हुई? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बालकों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

Leave a Comment