Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर भौरों में निकली भव्य शिव बारात, हर तरफ भक्तिमय माहौल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महाशिवरात्रि पर भौरों में निकली भव्य शिव बारात, हर तरफ भक्तिमय माहौल

 

 

भंडरा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को भौरों में भव्य शिव बारात निकाली गई। पूर्व मुखिया कुलदीप उरांव, रुपेश मिश्रा शिवशंकर साहू, संतोष साहू, बिरंची प्रजापति के नेतृत्व में शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई। भव्य आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया. भौरों गांव स्थित जगतरण बाबा शिव मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते भौरों नदी टोली पर समापन हुआ।भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य आरती की गई। शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रास्ते में जगह-जगह शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया । जगतरण बाबा शिव मंदिर मे रविवार को दिन बार भव्य भंडारे का कार्यक्रम किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें । महाशिवरात्रि के पर्व जगह-जगह भंडारा और प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया शिव बारात की तरफ से बारात में बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के लाल भीमनाथ शाहदेव, योगी सेना के विवेक यादव, प्रताप साहू, विनय प्रजापति समेत हजारों की संख्या मे महिला पुरुष मौजूद रहे. कार्यक्रम मे विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता समेत पुलिस प्रशासन पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे । विश्व हिन्दू परिषद के भीम नाथ शाहदेव ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली गई यह शिव बारात क्षेत्र की एकता और आस्था का प्रतीक है। पूरे क्षेत्र के लोगो ने इसे अपना उत्सव बनाया और हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हम सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन का धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से यह यात्रा भव्य और शांतिपूर्ण रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक: आजीवन कैद की सजा काट रहे 26 बंदियों की रिहाई पर सहमति

विश्व बाल दिवस पर CM से मिले यूनिसेफ के 10 बाल पत्रकार, बाल अधिकारों और भविष्य को लेकर की संवेदनशील बातचीत

शराब चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई पर चढ़ाई गाड़ी: चालक ने दी गाली और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

अनोखी पहल: यातायात नियम तोड़ने वालों को दिया गुलाब का फूल, ‘रोज़ ऑफ सेफ्टी’ अभियान से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

जमीन विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पीट-पीटकर युवक की मौत, शव लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, SHO से धक्का-मुक्की

हैवानियत की पराकाष्ठा: नाबालिग का अवैध प्रसव कराने और नवजात को नाली में फेंकने के मामले में 2 डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Leave a Comment