Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल दहला देने वाली घटना: दो माह के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घरेलू विवाद के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

धनबाद | News Scale Live

धनबाद जिले के झरिया स्थित लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता महिला ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसका पति के साथ आए दिन घरेलू विवाद और मारपीट होती रहती थी। महिला ने बताया कि घटना वाली रात भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद वह अपने दो माह के बेटे को दूध पिलाकर सुला दी और स्वयं भी आराम करने चली गई। कुछ देर बाद जब महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई है और उसकी नाक से खून बह रहा है। घबराई मां तत्काल मासूम को झरिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। हालांकि धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

महिला का आरोप है कि विवाद के बाद जब घर के सभी सदस्य सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप की जानकारी मिलते ही लोदना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा अपने पति पर दो माह के बेटे की हत्या का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment