मयूरहंड (चतरा)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। 26 जनवरी को झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, मयूरहंड की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की कुल 10 छात्राओं को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के साथ-साथ कर्तव्य पथ पर सेना के शौर्य को प्रत्यक्ष देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर प्रखंड प्रमुख मिक्की देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मयूरहंड प्रखंड की ये छात्राएं न केवल प्रखंड, बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में विद्यालय भ्रमण के दौरान भारत सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने इन छात्राओं को 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली आमंत्रित किया था। इस अवसर पर छात्राओं के साथ विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी तथा विद्यालय एकाउंटेंट परमजीत कुमार भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस पर मयूरहंड की छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रपति से मुलाकात, कर्तव्य पथ पर सेना का शौर्य देखा

On: January 29, 2026 2:58 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1162355
Total views : 2990562