*राँची :दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया*
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मानित किया गया है. केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. यह पुरस्कार हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं. दिशोम गुरु को यह सम्मान लोक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है.विदित हो कि
चार दशकों तक शिबू सोरेन झारखंड और देश की राजनीति पर वो छाये रहे. समाजसेवी, आंदोलनकारी, विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के रूप उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. वो झारखंड के तीन बार सीएम रहे. पहली बार 2005, दूसरी बार 2008 और तीसरी बार 2009 में वो मुख्यमंत्री बने.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन दुमका से 8 बार सांसद बने, राज्यसभा सदस्य भी रहे. वहीं केंद्र में तीन बार मंत्री पद पर भी आसीन हुए. ग्राम पंचायत से देश की सबसे बड़ी पंचायत तक उन्होंने आदिवासी, गरीबों की आवाज बुलंद की. 81 साल की उम्र में 2025 में उनका निधन हो गया.






















Total Users : 790218
Total views : 2485515