Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केसीसी ऋण जागरूकता एवं संवीकरण शिविर आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा / लोहरदगाभंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण जागरूकता एवं संवीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किए।

शिविर के दौरान प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवप्रभात भगत ने योजना के उद्देश्य, पात्रता तथा समय पर ऋण चुकाने पर मिलने वाले ब्याज अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार ने किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के अधिकारी, कृषक मित्र जलेश्वर महतो, रामचंद्र साहू, मंददयाल महतो सहित कई किसान उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment