Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संतरागाछी–अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन बनाने की मांग

On: January 13, 2026 2:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रांची–लोहरदगा मार्ग से होकर संचालित ट्रेन संख्या 08611/08612 संतरागाछी–अजमेर (स्पेशल) एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है।

अपने पत्र में श्री उरांव ने उल्लेख किया कि यह ट्रेन झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों को आपस में जोड़ती है। इसके माध्यम से यात्रियों को रोजगार, व्यापार, धार्मिक यात्राओं तथा शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए सुगम और सुलभ परिवहन सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है, जबकि यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को देखते हुए इसे नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक-कल्याणकारी विजन के अनुरूप इस ट्रेन का किराया यथासंभव न्यूनतम रखा जाए, ताकि आम यात्रियों को अधिक राहत मिल सके और वे किफायती दरों पर यात्रा कर सकें। श्री उरांव ने रेल मंत्रालय से जनहित को ध्यान में रखते हुए संतरागाछी–अजमेर एक्सप्रेस को शीघ्र नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की अपील की, जिससे क्षेत्र की जनता को नियमित, सुलभ और किफायती रेल सेवा का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्री इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

उक्त जानकारी अरुण जोशी ने दी, जो दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment