Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा सदाचार समिति की समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

On: January 13, 2026 2:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के सभापति सह मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में परिसदन लोहरदगा में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

इस दौरान माननीय सभापति ने जिले में सामान्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी एवं अनुग्रह अनुदान के भुगतान की स्थिति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों का अद्यतन प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में सभापति रामचंद्र सिंह ने निर्देश दिया कि जिन विभागों में लंबित मामलों की संख्या अधिक है, वे विशेष ध्यान देकर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निपटारा पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से होना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक बिना देरी के पहुंचे। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

सभापति ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में उच्च नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के पालन पर विशेष बल दिया।बैठक में समिति सदस्य के रूप में चंद्रदेव महतो, लोहरदगा के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment