
न्यूज स्केल संवाददात
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी 59 वर्षीय दिलीप कुमार का निधन शनिवार रात्रि हृदय गति रुकने से हो गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पैक्स अध्यक्ष सोनी गुप्ता के पति विनोद कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि बीसीओ का निधन उनके पैतृक गांव नवादा अपने घर में हुई। ज्ञात हो कि पिछले 18 माह से प्रतापपुर प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पद पर नियुक्त थे दिवंगत दिलीप कुमार और फरवरी 2024 में सेवानिवृत्ति भी होनी थी। दुसरी ओर बीसीओ के असमय निधन पर प्रखंड के मोहम्मद मेराज अंसारी, नवल पासवान, चंदन दास, रामकेश्वर दास, सुप्रिती देवी, सोनी गुप्ता, अजमतउल्लाह खान, रेशमी देवी, राजेंद्र यादव, सुनील यादव, सज्जाद खान, मोहम्मद मुख्तार अंसारी सहित सभी पैक्स अध्यक्ष तथा सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति हेतू ईश्वर से कामना की।