Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आंधी-पानी से गिरे पेड़, उड़े टीन छप्पर, भारी नुकसान, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल टीम की रिपोट
चतरा/पत्थलगड़ाः गुरुवार देर शाम आए आंधी, पानी ने जिले के पत्थलगड़ा सहित विभिन्न प्रखंड़ों में जमकर तबाही मचाई। कई स्थानों पर लगे टीन शेड हवा में उड़ गए। आंधी के चलते विशेषकर आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची। फल लदे वृक्ष धराशाई हो गए। कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिरने से अधिकांश गांवों की विद्युत व्यवस्था छिन्न भिन्न रही। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह में हो रहे 11 दिवसीय यज्ञ में बने पंडाल स्टेज, लाइट व अन्य सामग्री आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही कई जगहों पर पेड़ गिर गए। दर्जनों घरों के दीवार हुआ क्षतिग्रस्त, तो भारी संख्या में घरों में एलबेस्टर सीट उड़े। वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

दुसरी ओर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय का वर्षों पुराना विशाल लिपट्स का पेड़ अचानक अंधी में गिर गया। जिसमें लटके करीब 50 चमगादड़ के बच्चे मर गए। गोपीपुर में करोंज का विशाल पेड़ घर के छत पर गिर गया। वहीं चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया तो थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से हटवाकर आगमन सुलभ करवाया। भगवान का शुक्र है इस हादसे में बाल-बाल बच गए लोग लेकिन कई मकान को भारी क्षति हुआ। आंधी व पानी से लोगों के टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। कई स्थानों पर आम के फसल लदे वृक्ष धराशाई हो गए। बिजली के पोल व तार टूट जाने से विद्युत व्यवस्था छीन्न-भिन्न हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment