समाहरणालय एवं सम्बद्ध कार्यालय के 30 लिपिकीय संवर्ग कर्मियों का स्थानांतरण, पदस्थापन और हुई प्रतिनियुक्त
न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी अबु इमारान की अध्यक्षता में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में समाहरणालय एवं सम्बद्ध कार्यालय के 30 लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण, पदस्थापन व प्रतिनियुक्त की गई है। जारी आदेया के अनुसार पॉलुस हेम्ब्रम, प्रधान लिपिक अंचल टंडवा को अंचल प्रतापपुर, प्रदीप कुमार, प्रधान लिपिक अंचल प्रतापपुर को अंचल टंडवा, जय प्रकाश शर्मा, प्रधान लिपिक अंचल मयुरहंड को अतिक्ति प्रखंड मयुरहंड जिला परिवहन, चतरा से प्रतिनियुक्ति समाप्त। गौतम कुमार, प्रधान लिपिक अंचल सिमरिया को अवर निबंधन, चतरा में यथावत, अतिरिक्त जिला कल्याण, जिला पंचायत राज से प्रतिनियुक्ति समाप्त। राम जतन राय, प्रधान लिपिक भूमि सुधार को जिला भू-अर्जन, चतरा में यथावत, जिला कल्याण से प्रतिनियुक्ति समाप्त। अमृत पाण्डेय, प्रधान लिपिक अनुमण्डल चतरा को जिला राजस्व शाखा, जिला कोषागार से प्रतिनियुक्ति समाप्त। प्रकाश मिंज, प्रधान लिपिक प्रखण्ड टण्डवा को जिला स्थापना शाखा, अतिरिक्त जिला आपूर्ति शाखा एवं जिला लेखा शाखा, चतरा। सीता राम दास, प्रधान लिपिक भूमि सुधार को प्रखंड टंडवा, अंचल कुन्दा से प्रतिनियुक्ति समाप्त। रेणु रीना, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल ईटखोरी को जिला आपूर्ति शाखा, जिला कल्याण से प्रतिनियुक्ति समाप्त। प्रदीप कुमार सिंह, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल चतरा को जिला आपूर्ति शाखा, में यथावत। निरंजन कुमार शर्मा, उच्च वर्गीय लिपिक प्रखंड मयुरहंड, प्रखंड लावालौंग से प्रतिनियुक्ति समाप्त। बंसत कुमार सिंह, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल कान्हाचट्टी को जिला पंचायत राज, अतिरिक्त जिला योजना, चतरा। संजीत कुमार पाठक, उच्च वर्गीय लिपिक प्रखड गिद्धौर को जिला कोषागार। शम्मी कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल टंडवा को अंचल ईटखोरी, प्रखण्ड कुन्दा से प्रतिनियुक्ति समाप्त। शशी भूषण प्रभात, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल हंटरगंज को जिला राजस्व शाखा से प्रतिनियुक्ति समाप्त। कमलेश कुमार राम उच्च वर्गीय लिपिक प्रखंड इटखोरी को जिला राजस्व शाखा, 17 सुनील यादव उच्च वर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा को जिला भूमि सुधार, जिला परिवहन कार्यालय। रिंकु कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा, को जिला परिषद। मिथलेश कुमार वर्मा, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल हंटरगंज को अंचल पत्थलगड्डा, प्रेरणा कुमारी, निम्न वर्गीय लिपिक अनुमंडल चतरा को अंचल गिद्धौर, जिला सामान्य शाखा, रिया कुमारी निम्न वर्गीय लिपिक अंचल गिद्धौर को अनुमण्डल चतरा, जिला सामान्य शाखा, चतरा से प्रतिनियुक्ति समाप्त, शशि शेखर, निम्न वर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा को अंचल टंडवा, जिला परिवहन से प्रतिनियुक्ति समाप्त। कामेश्वर यादव, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल ईटखोरी को अंचल लावालौंग, जगदीश दास, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल पत्थगड्डा को अंचल कुन्दा, अनिता देवी, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल कान्हाचट्टी को इटखोरी, रामसहाय गंझू, निम्न वर्गीय लिपिक प्रखंड मयुरहंड को लावालौंग, 27 युगेश्वर राम, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल मयुरहंड को पत्र प्राप्ति कोषांग, सूचना कोषांग जन शिकायत कोषांग, सेवा गारन्टी एवं समाहरणालय, अप्सरा प्रवीण, निम्न वर्गीय लिपिक अंचल इटखोरी को जिला स्थापना शाखा, मधुसदन वर्मा, लिपिक बाल विकास परियोजना, अतिरिक्त जिला समाज कल्याण। अनिल कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक जिला समाज कल्याण को बाल विकास परियोजना, सिमरिया और राजस्व उपनिरीक्षक संवर्ग अशोक कुमार, अंचल चतरा को कान्हाचट्टी स्थानांतरीत किया गया है। उपायुक्त अबू इमरान के हस्ताक्षर से जारी सूची में संबंधित कर्मियों को आदेश दिया गया है कि, अपने जिम्मे का प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए स्थानांतरित/पदस्थापित/प्रतिनियुक्त कार्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करेंगें। संबंधित कार्यालय प्रधान को निदेश दिया गया है कि संबंधित कर्मियों को स्थानांतरित/पदस्थापित/प्रतिनियुक्त कार्यालय हेतु विरमित करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त कर्मियों का माह मई-2023 का वेतन भुगतान नव पदस्थापन कार्यालय से किया जाएगा।