टंडवा (चतरा) शुक्रवार को आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के बिंगलात में चार सौ मच्छरदानी का वितरण अर्पिता महिला मंडल द्वारा किया गया। बताया गया कि खाशकर गर्मी के दिनों में गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छर तेजी से पनपते हैं। मच्छरदानी का प्रयोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बीमारियों से बचाव का सुरक्षित उपाय है। मच्छरदानी पाने वाले ग्रामीणों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुवे आभार जताया। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका सिंह, हसबुन निशा, सुधा पंडित, प्रमिला सिन्हा, प्रीति करारिया, वंदना सिन्हा, रमेश वर्मा, महेश वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।