Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

16 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। अशोक लाल के 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल पांच अन्य लड़कों के साथ कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। बताया जाता है की साहिल पहली बार ही तैरने का प्रयास कर रहा था। उसके पहले वो कभी भी कुएं में स्नान नही किया था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पंप की मदद से कुएं से पानी खाली कर शव को बाहर निकाला। हालांकि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से साफ इंकार कर दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष ममता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने बहेरी गांव पहुंचीं। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने तुरंत वरीय अधिकारियों से बात कर सरकारी लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर कोबना मुखिया बब्लू कुमार मेहता, समाजसेवी भोला यादव, प्रमोद पासवान समेत भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment