गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत में मुखिया जगदीश यादव द्वारा पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से गढ़ा खोदो, पौधा लगाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर बीडीओ राहुल देव के साथ मनरेगा कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया गया कि गढ़ा खोदो, पौधों लगाओ अभियान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुरू किया गया है। फिलहाल गड्ढ़े की खुदाई कर छोड़ा जा रहा है। बरसात शुरू होते ही पौधा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में बीपीओ रामकुमार सिंह, मुखिया सरिता देवी, बेबी देवी, सुमीरा कुमारी, निर्मला देवी, डेगन गंझु, पंचायत सचिव उज्वल सिंह, दिगम्बर पांडेय, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार वर्मा, पार्वती कुमारी, निर्मल दांगी समेत अन्य शामिल थे।