
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के परासी गांव के वृद्ध हरिनारायण उर्फ छकौड़ी यादव की मौत अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से हो गई। प्राप्त जानकारी कनुसार मृतक छकौडी यादव साइकिल से अपने ससुराल से लौट रहे थे। तभी शुक्रवार देर शाम सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन अपने चपेट में ले लिया। घटना मयूरहंड-इटखोरी मुख्य सड़क पर पिपरा मोड़ के समीप घटी। सूचना पाते ही आस पास के गांव वाले पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को अपने वाहन में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा गया। मृतक की पहचान जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सह भाजपा नेता सुधीर गोप के बड़े भाई के रुप में हुई है। वहीं अंतिम संस्कार परासी गांव के श्मशान घाट पर किया गया।