पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह खेल मैदान में मंगलवार को किसान समृद्धि योजना आत्मा चतरा के सौजन्य से प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के क़रीब सोलह योग्य कृषक लाभुकों के बीच सोलर सहित पम्प सेट का वितरण जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी के द्वारा किया गया। लाभुक किसान आशीष कुमार, देवचंद दांगी, हेमन्ती देवी, तुलसी दांगी, शशि कुमार, कामदेव दांगी, भोला दांगी, संतोष कुमार एवम अन्य किसानों को पंप सेट दिया गया। इस मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने कहा कि सोलर पम्प सेट किसानों को मिलने से किसान आसनी से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। जिससे किसानों को सब्जियों के लागत में काफी राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को पंपसेट मिलने से बिजली की खपत नहीं होगी जिसे किसानों को सब्जी उपजाने में सुविधा मिलेगी इस दौरान पंपसेट मिले सभी किसानों काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी मो० असलम बीटीएम रवि कुमार व अन्य मौजूद थे।