गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के विवेकानंद क्लब हेठटोला रामनवमी झांकी की सफल प्रदर्शन के बाद कोलेश्वरी मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झांकी समिति के अध्यक्ष मुकुटधारी दांगी ने किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष ने बताया कि केरल के ट्रावनकोर राज्य में नीच जाति की महिलाओं को उपरी भाग में वस्त्र पहनने का अधिकार नहीं था। नीच जाति की जो महिलाएं ऐसा वस्त्र पहनती उसे स्तनकर(मुलाकर) टैक्स देना पड़ता था। यह कहानी 17 वीं सदी की है। जिसकी जिवंत प्रस्तुति कलाकारों द्वारा झांकी में की गई। जिसे ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को बुक व अंगवस्त्र दे कर इस दौरान सम्मानित किया गया। मौके पर समिति कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य, निरंजन दांगी, विनोद पासवान, विजय भारती, देवदीप पासवान आदि मौजूद थे।
---Advertisement---

















Total Users : 1273728
Total views : 3144410