इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय के कृषि फार्म स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में संकट मोचन सेवा समिति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मंच पर श्रीरामचंद्र भगवान एवं हनुमान जी की पूजा विधि विधान से किया गया। सर्वप्रथम बीडीओ सोमनाथ बंकीरा, देवकुमार सिंह, लखन राम, दीप नारायण सिंह एवं इंद्रदेव प्रसाद केशरी के द्वारा पाठ करता आचार्य संतु महाराज को अंग वस्त्र देकर समनित किया गया। हनुमान चालीसा पाठ सुबह 7ः00 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें लगभग 1100 पुरुष एवं महिलाएं भाग लिए। संकट मोचन सेवा समिति द्वारा सभी पुरुष एवं महिलाओं को हनुमान चालीसा का किताब भी भेंट किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के बाद संकट मोचन सेवा समिति द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सदस्य देव कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के पाठ से हमारा मन धर्म की ओर जाता है। हमें अपने घरों में भी प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मौके पर दिलीप साव, गुड्डन सिंह रामजन्म सिंह, प्रभु डांगी बबलू सिंह, राजू केसरी, रवि केसरी, मनोज साव, राहुल चौरसिया,विनोद साव, जय सिंह, विजय सिंह, सतीश केशरी, सुधीर राय आदि शामिल थे।