न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। मईया सम्मान योजना की राशि न मिलने पर कुंदा प्रखंड की सैकड़ो महिलाओं ने बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा को आवेदन दिया है। महिलाएं इस योजना के तहत राशि ना मिलने के कारण परेशान हैं और उन्होंने अपनी समस्या का समाधान करने के लिए बीडीओ से गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह पच्चीस रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का वादा किया है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। वही महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि मंईयां सम्मान योजना की राशि भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमिता बरती गई है। सक्षम महिलाओं के खाते में योजना की राशि पहुंच चुकी है, जबकि मजदूरी करने वाली महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिला भवन में रहने वाली महिलाओं के खाते में योजना की राशि भुकतान हो चुकी है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि राशि भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमिता बरती गई है। इस मामले में कुंदा मुखिया ने कहा है कि वे किसी भी परिस्थिति में योग्य और पात्र महिलाओं को इस योजना से वंचित नहीं होने देंगे। यदि कोई त्रुटि हुई होगी, तो वे इसकी जांच कर सुधार करने का प्रयास करेंगे। वहीं बीडीओ ने महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने महिलाओ को भरोसा दिलाया है वे उनकी समस्या से उपायुक्त को अवगत कराकर समाधान करने का प्रयास करेंगे। आवेदन देने में अनिता कुमारी, सरोज देवी, रश्मि कुमारी, चिंता देवी, संगीता कुमारी, निर्मला कुमारी, चांदनी कुमारी, रीना देवी, सुनैना कुमारी, रीता कुमारी, खुशबू कुमारी आदि शामिल थी।
मंईयां सम्मान की राशि न मिलने से नाराज दिखी सैकड़ो महिलाएं, बीडीओ को दिया आवेदन, योग्य एवं पात्र महिलाओं को योजना से वंचित रखने का लगाया आरोप
For You