झारखण्ड/गुमला: पालकोट रोड़ स्थित उत्कल पोइंट के प्रागंण में उत्कल ब्राह्मण परिषद शाखा गुमला की आम बैठक शाखा अध्यक्ष राजेंद्र महापात्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक के प्रारंभ में शाखा अध्यक्ष द्वारा विगत् तीन वर्षों के कार्यवृत्त की जानकारी देते हुए वर्तमान समिति को भंग करने की घोषणा की गई। नये समिति के गठन के लिए शाखा के पू्र्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद मिश्र को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया एवं उन्हीं के संचालन में उत्कल ब्राह्मण परिषद की गुमला शाखा के नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नये सत्र हेतु चितरंजन मिश्र को अध्यक्ष, क्रमश: सुजीत कुमार नन्द एवं लखन कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, सुबोध कुमार दास को सचिव, श्याम कांत मिश्र को सह सचिव तथा संजय महापात्र को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अतिरिक्त ग्यारह कार्यसमिति सदस्यों का मनोनयन भी किया गया।नयी समिति के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 12 मार्च को भव्य रुप से होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त सचिव सुबोध कुमार दास के द्वारा बताया गया कि समारोह संध्या 6 बजे से आरंभ होगा, जिसमें समाज के सभी लोग सपरिवार शिरकत करेंगे। बैठक के अंत में सभी नवचयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा सम्पन्न कराया गया।