गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में चतरा जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें पिपरवार सीनियर बनाम बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबले की शुरुआत हुई। जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपरवार ने 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। पिपरवार टीम से सर्वाधिक रन रौशन ने 34 व पप्पू ने 24 रन बनाए। बिरसा क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम और चंदन ने तीन-तीन और विनायक साहू ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बिरसा क्रिकेट एकेडमी ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पिपरवार सीनियर ने 19 रनों से हराया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पिपरवार के सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जिला क्रिकेट लीग में बेस्ट बैट्समैन विकास कुमार, बेस्ट बॉलर चंदन कुमार और बेस्ट फिल्डर शुभम को तथा मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड पिपरवार सीनियर टीम के रौशन गोस्वामी को दिया गया। अंपायर की भूमिका प्रेम और सुमित व स्कोरर की राहुल ने निभाई। मैच में एसोसियेशन के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव मनोज सहाय, सह सचिव आशुतोष भारती, कोषाध्यक्ष सरोज सिन्हा, सदस्य मिथिलेश कुमार राय, जिला क्रिकेट लीग के अध्यक्ष प्रेम राणा आदि मौजूद थे।
---Advertisement---



















Total Users : 1127728
Total views : 2949235