Saturday, April 19, 2025

होटवार जेल से फरार हुआ सजायाफ्ता उग्रवादी समीर तिर्की, थ्री लेयर सिक्योरिटी में लगाया सेंध

रांची। राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता पीएलएफआई उग्रवादी समीर तिर्की थ्री लेयर सिक्योरिटी में लगाया सेंध लगाकर फरार हो गया है। सुबह जब कारागर में बंद कैदियों की गिनती हो रही थी, तब भागने का पता चला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया जाता है कि वह जेल के मुख्य गेट की ओर से शुक्रवार की अहले सुबह गुमला के वृंदा, भंडरा टोली निवासी पीएलएफआई उग्रवादी समीर तिर्की फरार हुआ है। जेल प्रशासन की ओर से इस मामले में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह 5ः30 बजे जब कैदियों की गिनती हो रही थी, तब पता चला कि वह गायब है। उसके बाद जेल के अंदर सभी जगह उसकी तलाश की गयी। जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि उसके फरार होने के बाद रांची बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुमला स्थित उसके घर के अलावा उसके छिपने के संभावित सभी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, काफी दिनों से होटवार जेल में स्थायी अधीक्षक या स्थायी जेलर की पोस्टिंग नहीं की गयी है।

बताया जाता है कि गुमला में वर्ष 2013 में अपहरण के बाद हत्या के एक मामले में गिरफ्तार समीर तिर्की वर्ष 2018 से कारागार में बंद था। वहीं वर्ष 2022 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। समीर तिर्की पहले पहाड़ी चीता नामक उग्रवादी गिरोह में था। बाद में जोनल कमांडर परमेश्वर गोप तथा एरिया कमांडर बसंत तिर्की के साथ रहकर गुमला में उसने कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। एक बार गुमला के एक गांव में बसंत तिर्की और समीर तिर्की किसी घटना को अंजाम देने गये थे। तभी बसंत तिर्की ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी थी।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page