बढ़ते ठंड को देखते हुवे अंचल ने किया अलाव की व्यवस्था

0
64

मयूरहंड(चतरा) प्रखंड में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए करमा व मयूरहंड पंचायत में चौक चौराहे पर आम लोगों के लिए अंचल कार्यालय द्वारा अलाव की व्यवस्था किया गया। जिसकी जिम्मेवारी सम्बांधित पांचायत सचिव को दी गई है। इसका भुगतान भी अंचल कार्यालय से किया जायेगा। जिसका सहयोग करमा पंचायत मुखिया रामनाथ यादव व उपमुखिया जयनंदन यादव आम जनों व राहगीरों के लिए अलाव जलाया। अलाव की व्यवस्था होने से आम नागरीकों व राहगीरों को ठंढ से राहत मिलेगा। इसकी जानकारी प्रखंड सह अंचल प्रधान सहायक जयप्रकाश शर्मा ने दी।