प्रशासन गांव की ओर के तहत लगे शिविर में आए आवेदन का हुवा निष्पादन 

0
176

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर योजना के तहत शिविर का आयोजन मुखिया सरिता देवी के नेतृत्व में किया गया। वही शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वेदांती कुमारी, बीडीओ राहुल देव, अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा, जिप सदस्य अनीता देवी, उप प्रमुख प्रीतम यादव व उप मुखिया गणेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जहां प्रखंड के कई विभाग के द्वारा स्टोल लगाया गया था। जिसमें खाध आपुर्ति के तहत पंद्रह लोगों को धोती साड़ी का वितरण किया गया। मनरेगा के तहत दस लोगों को लेबर कार्ड भी वितरण किया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए ग्रामीणों को बताया गया की स्टाल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निष्पादन करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर समाजसेवी बसंत नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह एवं प्रखंड के सभी अधिकारी आदि उपस्थित थे।