Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत, सीएम ने व्यक्त की संवेदना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पाच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा बुधवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि सुबह 3ः43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर एक सड़क हादसा हो गया है। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो आगरा की ओर जा रही थी, चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment