
नई दिल्ली। दीवाली के दिन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई। दो गुटों के बीच मामूली बातचीत से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते खूनी झड़प में तब्दील हो गई और गांव वालों के सामने ही एक परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं। घटना काजुलुरु मंडल के सलापका गांव की है। जहां तीन शव खून से लथपथ मिले। आरोपियों ने सभी के सिर को कुचल दिया था। तीनों के हाथों में दरांती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि वारदात को पुरानी रंजिश और अपमानजनक टिप्पणी की वजह से अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान बथुला रमेश, बथुला चिन्नी (पुत्र) और बथुला राजू (पोता) के तौर पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीवाली मनाते वक्त यह घटना हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कह का दोनों ही गुट नशे में थे। इस दौरान एक गुट ने अपने विपक्षी गुट पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया। घटना के बाद से ही पूरे सलापका गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तेलंगाना टुडे के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है। उधर, गुंटूर और प्रकाशम जिलों में भी गुटों में संघर्ष हुआ है। गुंटूर में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो लोग घायल हैं। घटना एक फास्ट फूड सेंटर की है। प्रकाशम जिले में छात्रों के दो गुटों में भिड़त हो गई। इसमें एक छात्र घायल है।