भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावितों में ये हैं शामिल…

0
1028

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर विचार करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मंगलवार शाम में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे।इस बैठक में उम्मीदवारों की संभावित सूची पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड की भाजपा प्रभारी अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ (झामुमो) छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी बैठक में शामिल थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा करते हुए कैरी 35 विधानसभा से प्रत्याशियों के नाम की समिति बैठक में प्रदान की गई। विश्वस सूत्रों के अनुसार संभावित सूची में 38 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई है।

बीजेपी की पहली सूची के संभावित नाम… 

1. रांची – नवीन जायसवाल 2. हटिया – अजय नाथ शाहदेव 3. कांके – कमलेश राम 4. दुमका – सुनील सोरेन 5. हजारीबाग – प्रदीप प्रसाद 6 . बेरमो – रविंद्र पांडे 7. पोटका – मीरा मुंडा 8 . मधुपुर – गंगा नारायण सिंह 9. झरिया – रागिनी सिंह 10. बोकारो – बीरांची नारायण 11. कोडरमा – नीरा यादव 12. बरकट्ठा – अमित यादव 13 . जमुआ – डॉ मंजू 14. बरही – मनोज यादव 15. चक्रधरपुर – शशिभूषण सामड 16. जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा 17. बगोदर – नागेंद्र महतो 18 . गांडेय – मुनिया देवी 19. गिरिडीह- निर्भय शाहबादी 20. निरसा – अपर्णा सेनगुप्ता 21. चंदनकियारी – अमर बाउरी 22. गुमला – सुदर्शन भगत 23. सिसई- अरुण उरांव 24. खिजरी – राम कुमार पाहन 25. सरायकेला – चंपई सोरेन 26. राजधनवार – बाबूलाल मरांडी 27. राजमहल – अनंत ओझा 28. धनबाद – राज सिन्हा 29. गोड्डा – अमित मंडल, 30. महागामा – अशोक भगत, 31. नाला: माधव महतो, 32. बिश्रामपुर- रामचन्द्र चंद्रवंशी, 33. पलामू – आलोक चौरसिया, 34. गढ़वा – सतेंद्र तिवारी, 35. हुसैनाबाद – कमलेश सिंह, 36. भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही, 37. खूंटी – नीलकंठ सिंह मुंडा, 38. सारठ – रणधीर सिंह का नाम शामिल है।

JDU

जमशेदपुर (पश्चिम) – सरयू राय व तमाड़ – राजा पीटर

आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करें, कभी भी पार्टी लिस्ट जारी कर सकती है।

बीजेपी-आजसू और जेडीयू में गठबंधन तय

भाजपा जहां जनता दल (यूनाइटेड) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, वहीं वह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर भी विचार कर सकती है।

दो चरणों में झारखंड में चुनाव

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए 22 अक्टूबर से ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

 

 

2019 के चुनाव में बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई

साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, झामुमो ने 81 सीटों में से 30 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट जीती। तीनों दलों ने बहुमत के साथ गठबंधन सरकार बनाई। भाजपा ने 2014 में 37 सीट जीती थी लेकिन 2019 में वह 25 सीटों पर सिमट गई थी। आजसू पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था और वह दो सीट ही जीत सकी थी।