Thursday, October 24, 2024

भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ, पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई अराधना

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/हंटरगंज/पत्थलगडा। 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन चतरा जिला मुख्यालय व प्रखंडों के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंड़ालों में शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ माता भगवती के पहले स्वरुप मा शैलपुत्री के आराधना से हुई। इससे पूर्व पत्थलगड़ा, हंटरगंज, कान्हाच्टी, गिद्धौर आदि प्रखंड में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पत्थलगड़ा प्रखंड के कलश यात्रा में महिला व कन्याओं के साथ कई युवकों ने भी पवित्र कलश पात्र लिया। वहीं कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने महिलाओं, कन्याओं व युवाओं को कलश देकर किया। कलश यात्रा पूजा पंडाल व मंदिरों से निकली जो गांवों का भ्रमण कर विभिन्न नदी घाट व जलाशयों तक पहुंची। जहां आचार्यों द्वारा पूरे विधि विधान पूर्वक गंगा पूजन कर कलश में जल भरवाया गया। तत्पश्चात सभी कलश लेकर पूजा स्थल पहुंचे।

ज्ञात हो कि पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सुभाष चौक, नावाडीह व नोनगांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके अलावे कुब्बा मंडप व लेंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित देवी स्थान में कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से होती है। उक्त सभी स्थानों पर कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चनाकी गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में समिति द्वारा भव्य पंडाल बनाने के साथ पंडाल व आस-पास रंग बिरंगे व दूधिया लाइट से सजाया गया है। कलश यात्रा में भाजपा नेता सुजीत भारती, मुखिया संदीप कुमार सुमन, राधिका देवी, पूर्व अध्यक्ष वासुदेव तिवारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सचिव चूरामन प्रजापति, महासचिव अरविंद ठाकुर, बीसू दांगी, संदीप सिंह, मुकेश दांगी, आशीष दांगी, पंचायत समिति मीना कुमारी, समाजसेवी गंदौरी राम दांगी, मुलेश्वर दांगी, महेंद्र दांगी, उदय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विशेश्वर दांगी, आशीष कुमार, कृष्णा भारती, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। वहीं हंटरगंज चतरा प्रखंड के पाण्डेयपुरा बाजार स्थित ठाकुरबाडी से नवरात्रा पर कलश यात्रा निकाली गई। जो गांव के देवीमंडप, तिवारी टोला व गेंजना मोड से होते हुए गांव के छठ तालाब धरधरी पहुंची जहां पुजारी रासबिहारी पाण्डेय द्वारा पूरे मंत्रोचार और विधि विधान से कलश में पवित्र जल भरवाया गया। उसके बाद कलशों को पूजा स्थल में स्थापित किया गया। कलश यात्रा में जिप सदस्य सुरेश पासवान, पूर्व मुखिया सुरेश पासवान, पंचायत समिति लखन दास, उप मुखिया पंकज प्रसाद, पूजा कमिटी अध्यक्ष शशी रंजन कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, सचिव राजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुमन प्रसाद, उपाध्यक्ष दीपक पासवान, उप कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, जयंत कुमार शिक्षक, बिरजनंदन प्रसाद, जागनारायण भारती, संदीप कुमार, सोनू कुमार, राजेश मेडिकल, बब्लू प्रसाद, सोहन प्रसाद, अमर कुमार आदि शामिल थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page