Tuesday, October 22, 2024

पंखराज साहब कार्तिक उरांव स्मृति में साइकिल रेस का आयोजन, कुल 302 प्रतिभागियों ने भाग लिया

लोहरदगा। सामाजिक संस्था विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में विगत 39 वर्षों लगातार गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले युवा महोत्सव के प्रथम दिन 01 अक्टूबर को पंखराज साहब कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन किया गया। लोहरदगा के बक्शी दीपा मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि झारखंड के महापुरुषों का सम्मान एवं युवाओं में प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित करने का कार्य विकास भारती बिशनपुर वर्षों से करती आ रही है जिसका एक आयाम यह कार्तिक उरांव साइकिल रेस है। इस रेस से ग्रामीण युवाओं को जतरा टाना भगत के जन्म स्थल चिंगरी तक (51 किलोमीटर )जाकर नमन करने का मौका मिलता है।  विकास भारती बिशनपुर के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने युवाओं से आह्वान किया कि गांव-गांव में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाकर देश को सशक्त बनाने का कार्य करें। कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए संस्था के पूर्व संयुक्त सचिव भिखारी भगत ने कहा कि विकास भारती के निरंतर और लगातार साइकिल रेस का परिणाम है कि युवाओं में इस रेस के माध्यम से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास करते हुए उन्हें देश कार्य में काम करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि विकास भारती के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने जतरा टाना भगत और कार्तिक उरांव को झारखंड के महान सपूत बताते हुए युवा प्रतिभागियों को साइकिल रेस में विजेता बनने शुभेच्छा दी। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन विकास भारती के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने दिया। साइकिल रेस में प्रतिभागियों में बालक 281 बालिका 21 कुल 302 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से वनवासी कल्याण आश्रम के श्री कृपा शंकर सिंह सुधीर अग्रवाल मनोज दास पुष्कर महतो कलावती देवी सतीश जायसवाल अभय महतो बाल कृष्णा सिंह मनीरउरांव प्रवीण ठाकुर प्रणव पाठक रामसरथ महतो देवेंद्र महतो जन्म जय महतो मुकेश साहू पंकज सिंह आदि उपस्थित थे

प्रथम से दशम स्थान प्राप्त करनेवाले ( बालक वर्ग )

1. सुशील उरांव, पिता :- कार्तिक उरांव, ग्राम :-फोरी सुगी टोली

2.सुदर्शन उरांव , पिता :-एतवा उरांव , ग्राम :-दरदाग
3. विकास कुजूर , पिता :-सुधराम कुजूर , ग्राम :-बड़की समदरी
4.मनोज असुर , पिता :-किसराम असुर , ग्राम :-हपाद जिल्पी
5. छंदू मुंडा , पिता :-स्वर्गीय अघनु मुंडा , ग्राम :-जेहन गुटवा
6.सलिंन्द्र उरांव , पिता :-फिकुआ उरांव , ग्राम :-ओरया
7. दिलमोहन उरांव, पिता :- पीटर उरांव, ग्राम :-बहागड़ा
8. रितिका रंजन उरांव , पिता :-विनय उरांव , ग्राम :-बाहर सेरका
9. मुनेश्वर उरांव, पिता :-सबरन उरांव, ग्राम :-हेसराग
10. साइफुल उरांव , पिता :-सुधराम उरांव ग्राम :-चिपरी

 

प्रथम से दशम स्थान प्राप्त करनेवाले ( बालिका वर्ग )

1. फुलकुमारी , पिता :- लिटी उरांव, ग्राम :-कुगांव

2.मोनिका कुमारी , पिता :-माहु उरांव , ग्राम :-बूटी डुमबर टोली
3. निकी कुमारी , पिता :-भूखा उरांव , ग्राम :-मंजीरा
4.रुपमनी कुमारी , पिता :-बिशू उरांव , ग्राम :-मंजीरा
5. प्रीति कुमारी , पिता :-ब्रजेश खेरवार , ग्राम :-चेड़ा
6.दीपिका कुमारी , पिता :-गंदरु उरांव , ग्राम :-सलगी
7. पुनिया कुमारी , पिता :- भैयाराम उरांव, ग्राम :-चेड़ा
8. चंद्रती कुमारी , पिता :-सोमरा उरांव , ग्राम :-चेड़ा
9. सुगन्ति कुमारी , पिता :-सबरन उरांव, ग्राम :-हेसराग
10. मनिता कुमारी , पिता :-सुरेन्द्र उरांव ग्राम :-मंजीरा

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page