न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमरेश कुमार विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट, विनय कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, रीना साहु सीडीपीओ, उप प्रमुख, जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक भवेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार सुलभ, निःशुल्क और त्वरित न्याय के लिए तत्पर है। उपस्थित लोगों को नारी उत्पीड़न, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह पर विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया की प्रखंड प्रशासन द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं को सफलता पूर्वक संचान किया जा रहा है। मौके पर 16 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन पत्र, महिला समूहों के बीच 92 लाख रुपए का ऋण, 26 लोगों के बीच जाति-आवासीय, 13 बच्चों के बीच साइकिल, सीसीएल द्वारा 42 लोगों के बीच पौधा एवं बीज का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगों का इलाज किया गया। मौके पर थाना प्रभारी मानव मयंक, विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी, कुशल कुमार, संदीप उरांव एवं मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद थे।
सशक्तिकरण शिविर में योजनाओं के प्रमाण पत्र के साथ परिसंपति का किया गया वितरण
For You