Thursday, October 24, 2024

पूजा समिति के बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, विभिन्न आयोजन पर लिए गए निर्णय

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने पूजा कमेटी सदस्यों के साथ बैठक किया। बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक देवचरण दांगी, महादेव दांगी, शिक्षक जवाहर दांगी, निरंजन दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल संचालन पर चर्चा करते हुए उपस्थित गांव के प्रत्येक मोहल्ले के ड्रामा डायरेक्टर, डांडिया अध्यक्ष, पूजा कमेटी सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने सफल संचालन को लेकर कई जानकारी दी। साथ ही रविवार को मूर्ति विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा समिति उपाध्यक्ष प्रनाथ दांगी, सचिव मुकेश दांगी, कोषाध्यक्ष असुरंजन उर्फ मंटू कुमार, मीडिया प्रभारी घनश्याम कुमार दास, महादेव दांगी, लखन दांगी, संटू कुमार, विक्की कुमार, उपेंद्र कुमार, अमेरिका दांगी समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page