Thursday, October 24, 2024

डीएलएसए के शिविर में 10 हरा कार्ड का किया गया वितरण, लोगों को दी गई विधिक जानकारी

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के आदेशानुसार पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दया राम व सीओ उदल राम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा मिलने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं, प्राधिकार से मिलने वाले लाभों आदि की जानकारी देने के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 10 हरा राशन कार्ड का वितरण किया गया। जबकी शिविर में मेडिकल कैंप, जेएसएलपीएस व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। अन्य विभागों के स्टॉल नहीं लगने के कारण ग्रामीण लाभ नही उठा पाए। बीडीओ राहुल देव बताया कि अनुपस्थित अन्य विभागों को सौकोज किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप रामसेवक दांगी, मुखिया संगीता सिंहा, मुखिया राधिका देवी, नाजिर अभिजीत कुमार, एमओ जोहन कुमार मरांड़ी, पीएलवी मुनीलाल दांगी, जेएसएलपीएस की नीता कुमारी, ममता देवी, दीपिका हीरो, संगीता देवी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page