Thursday, October 24, 2024

गिद्धौर में 1958 से हो रही है मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, अक्षरधाम मंदिर में विराजेगी मां भवानी, लगभग 17 लाख होगा खर्च

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष के भांति 2024 में भी भव्य तरीके से माता भवानी दुर्गा के साथ अलग-अलग रूप के नौ देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके लिए पूर्ण रूप से सारी तैयारी कर ली गई है। पूजा समिति द्वारा लगभग 17 लाख की लागत से बनाए गए सुशोभित पंडाल में माता विराजमान होगी। 3 अक्टूबर से पूजा प्रारंभ कलश स्थापना के साथ होगी। वहीं पहले दिन माता शैलपुत्री पूजा के साथ नव रात्री की शुरुआत होगा। इससे पूर्व कलश यात्रा निकलेगी और गिद्धौर के बडकी नदी से जल उठाया जाएगा। इस बार पंडाल गुजरात में स्थित अक्षरधाम मंदिर के तरज पर होगा। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि प्रारंभ में माता दुर्गा की पूजा फोटो से की गई थी। जबकी आज मां की प्रतिमा बनाकर भव्य तरीके से पूजा किया जाता है। 1958 से लगातार 64 वर्षों से माता की पूजा यहा की जा रहा है। पूजा महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जबकी सचिव मुकेश कुमार दांगी, उपाध्यक्ष प्रनाथ दांगी, कोषाध्यक्ष मंटू दांगी के साथ 250 सदस्य पूजा में यहम भूमिका निभा रहे हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पंडाल 80 फीट से भी ज्यादा ऊंचा एवं चौड़ाई 55 से 60 फीट बनाई गई है। बंगाल के पुरूलिया के मजदूरों द्वारा निर्माण किया जा रहा है। आगे बताया कि डांडिया का भी आयोजन 3 अक्टूबर से ही शुरुआत होगा। जिसके अध्यक्ष प्रेम राणा, सचिव टाइल्स मार्बल दुकान अनिल दांगी, कोषाध्यक्ष देवदीप पासवान व अन्य सदस्य जोर-जोर से तैयारी में जुटे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page