न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल निर्माण के साथ मां दक्षिणेश्वरी मंदिर में भी आकर्षक लाइट से की जा रही सजावट। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति पत्थलगड़ा प्रखंड के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ने बताया कि यहां लगभग 61 वर्षों से मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से 10 दिवसीय पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन की जा रही है। इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर लगभग 80 फीट ऊंची और 60 फीट चोड़े भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सुभाष चौक के अलावे थाना रोड, ब्लॉक रोड, शीतलपुर रोड, पत्थलगड़ा रोड में आकर्षक लाइटिंग के साथ सजावट की जा रही है। समिति के कोषाध्यक्ष उदय अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से एक दर्जन कारीगर लगभग एक महीने से लगातार गगनचुंबी पंडाल निर्माण में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर रात्रि जगराता के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक संस्कृत नित्य संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जाएगी, जिसकी तैयारी की जा रही है।
10 दिवसीय दुर्गा पूजा को लेकर किया जा रहा भव्य व आकर्षण पंडाल का निर्माण
For You