Thursday, October 24, 2024

राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता समागम में झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने का लिया गया संकल्प

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शनिवार को चतरा कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा चतरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम का भव्य आयोजन किया गया। समागम कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, झारखंड राजद प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव आदि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया गया। समागम में सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचारों को रखा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने के संकल्प को दुहराया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री सत्यानन्द भोगता, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद के सांसद , झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ममता भुइयां, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता देवी, प्रदेश महासचिव रश्मि प्रकाश, चतरा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी आदि ने संबोधित कर झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से ही चुनाव तैयारी में लगने की अपील की। कार्यक्रम में भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता व लोग पहुंचे थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page