Thursday, October 24, 2024

लोहरदगा में भाजपा की परिवर्तन सभा आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा, झारखंड को बचाना है तो भाजपा की सरकार बनाना जरूरी

झारखंड में वर्तमान में लुटेरों की सरकार है – बाबूलाल मरांडी

लोहरदगा। समाहरणालय मैदान में जिला अध्यक्ष मनीर उराँव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन सभा मे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सोरेन की गठबंधन सरकार सिर्फ कमाने में लगी हुई है। उनके सहयोगी नेताओ के घर से नोटो का पहाड़ निकल रहा है,यहाँ तक कि उनके नोकर के घर से 35 करोड़ नोट मिले है। इन्होंने नदी का बालू को लूटा,शराब से काली कमाई की,रांची से लेकर संथाल परगना तक जमीन को लुटा,कोयला को बेचा,।झारखंड में सिर्फ लुटेरों की सरकार चल रही है।उन्होंने कहा कि झारखण्ड को बचाना है,मां बहनों की इज्जत बचानी है,बेहतर झारखंड बनाना है,झारखंड के विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी कद नेतृत्व वाली सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दो माह बचे है तो माँ बहनों को एक एक हजार थमा रहे है यदि देना है तो 5 वर्षो का हिसाब 72 -72 हजार देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपने पिता का कसम खा कर कहे थे कि महिलाओं को चूल्हा खर्च दो-दो हजार देंगे, लड़कियों की शादी में सोने का सिक्का देंगे,प्रत्येक वर्ष 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे, बीए पास को 5 हजार व एम ए पास बेरोजगार युवाओं को 7 हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे और नही दे पाए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे पर एक भी वादा को पूरा नही किया।उन्होंने पिता के कसम को भी झुठला दिया।ऐसे ब्यक्ति पर बिल्कुल भरोसा नही करिए।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ,झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे दल झारखंड अलग करने की लड़ाई तो कर रहे थे पर झारखण्ड को अलग नही किया।उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने अलग किया और विकास भी भाजपा ही करेगी।उन्होंने कहा कि हेमन्त की 5 वर्षो की सरकार में आदिवासी मूलवासी की जनसंख्या में कमी आई है इसका मुख्य कारण बेरोजगारी एवम बँग्लादेसी घुसपैठ है ।उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो एक एक घुश्पैठिये को चुन चुन कर बाहर निकलेंगे।
इससे पूर्व जिला अध्यक्ष मनीर उराँव द्वारा बाबूलाल मरांडी व अन्य अतिथिओं को अंगवस्त्र एवम पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।सभा की शुरुवात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूर्व मंत्री सघनु भगत ने कहा कि झारखंड आज बारूद की ढेर पर खड़ी है,वोट के लालच में सरकार बँग्लादेसी घुश्पैठिये को सरंक्षण दे रही है।
सभा मे जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह,प्रदेश के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम सिंह, बंगाल में पूर्व सांसद दिलीप तिर्की,पूर्व विधायक र।दश उरांव,धनंजय तिवारी,उमेंश कांस्यकार,ने भी अपने विचार रखे। सभा का संचालन उपाध्यक्ष पशुपति नाथ पारस ,एवम अनिल उराँव वही धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संजय प्रसाद ने किया मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ,पूर्व राज्य सभा सांसद समीर उराँव पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह दक्षिनी प्रमंडल प्रभारी गणेश मिश्रा विनय लाल आजाद शत्रु ,राजमोहन राम,ब्रजबिहारी प्रसाद,धीरज प्रसाद साहू,राजकिशोर महतो,सामेला भगत,श्रीचंद प्रजापति,राकेश प्रसाद,ओम गुप्ता,चंद्रशेखर अग्रवाल,राजकुमार वर्मा,संजय प्रसाद,नवीन कुमार टिंकू, जगनन्दन पौराणिक ,अजय पंकज,हर्षनाथ महतो मिथुन तमेडा,उमेश जयप्रकाश साहू कांस्यकार,अखज प्रजापति,दिलीप पटनायक सुभाष यादव,यदुनंदन तिवारी,मीणा बाखला,सरिता देवी,नाजिर आलम धनंजय तिवारी,लाल नवल नाथ सहदेव ,अशोक साहू,मोहन सिंह, गोविंद महतो, राजकिशो साहू बाबूलाल पहन,दुबराज वर्मा,सुरेश कुमार,धर्मराज महतो,सुरेश लोहरा,दिलीप लकड़ा,देवाशीष कार, राजेश महतो,सरोज प्रजापति,दीपक साहू,ज्ञानेश गुप्ता,युधिस्ठिर महतो,प्रदीप सिंह,प्रदीप साहू सुनील अग्रवाल,हरिनाथ महतो,हंसमुख रंजन,रौसं कुमार,विजय महतो,मुन्नीलाल भगत,अभिनाश सिंह शम्भू सिंह,विवेक चौहान,विवेक सोनी,विश्वजीत भारती,राजेन्द्र महतो,रामकुमार *खेरवार* ,सचिन कुमार साहू,राजकुमार मुंडा,सहित हजारो कार्यकर्ताव ग्रमीण शामिल थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page