Thursday, October 24, 2024

झारखण्ड के लोगों को बालू भी नसीब नहीं और विकास का ढिंढोरा पीट रही है कांग्रेस-झामुमो गठबंधन सरकारः प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

भाजपा के परिवर्तन यात्रा में झारखण्ड सरकार पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने साधा निशाना, कहा झारखण्ड की खुशहाली के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी

झारखण्ड/गुमला: झारखण्ड के लोगों को बालू भी नसीब नहीं हो रही है। आदिवासियों की जमीन को जेएमएम और कांग्रेस के दलाल कोलकाता जाकर गैर आदिवासी करने का काम कर रहें हैं। ताकि हेमन्त सोरेन को मोटी कमीशन मिल सके। अपने आप को आदिवासियों का हितेषी कहने वाले हेमंत सरकार आदिवासियों का हित को नजर अंदाज कर अपनी पोकेट गरम करने में लगे हैं। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घाघरा के हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महिला मोर्चा के द्वारा रोटी माटी व चावल एक कपड़े में लपेटकर अतिथि को दिया गया और इसकी रक्षा करने की बात कही गई। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि भाजपा के द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा की आवश्यकता वर्तमान सरकार के वादा खिलाफी, युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिलाओं की रक्षा करने में विफल, कानून व्यवस्था बहाल करने में विफल सहित कई जन मुद्दों को लेकर इस परिवर्तन संकल्प यात्रा किया जा रहा है। राज्य की हालत लोगों से छुपी नहीं है। पुलिस को हेमंत वसूली करने में लगाया है। राज्य की मां-बहनों के साथ दुराचार हो रहा है। राज्य के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। कानून की धज्जियां उड़ने की बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रांची के कई जगहों पर जमीनों को हड़प जा रहा है। परीक्षा में होने वाले धांधली को इंटरनेट बंद को उजागर करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी के परीक्षा में 25 लाख लेकर प्रश्न पत्र लीक कराया जा रहा है। और पिछले परीक्षा में लिया गया परीक्षा को हो बहू प्रश्न पत्र जारी करना हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार को साफ उजागर कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित विचारों को बताते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासियों को सम्मान देने का काम यदि किसी ने किया है तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिन्होंने एक आदिवासी को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में हेमंत सोरेन की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में मौजूद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो। युवाओं को धोखा दिया, किसानों को ठगा, भोले भाले जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हथियाने के बाद खुद अपनी झोली भरने में लग गया है। महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल रही है हाल ही में रूबीका पहाड़िया के साथ रोंगटा खड़े कर देने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया, रूपा तिर्की जैसे पुलिस कर्मी की दुमका में संदेहास्प्रद मौत, संध्या टोपनो जैसे होनहार पुलिस कर्मी शहीद हुए पर हेमंत ने कोई कार्रवाई नहीं किया। राज्य की जनता सड़क बिजली पानी को मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है। डीजीपी के नाक के नीचे डीएसपी का चैन छीन लिया जा रहा है। ब्लॉक में मोटेशन का रेट बन गया है। गठबंधन की सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा तोड़ दी, झारखंड इसलिए परिवर्तन मांग रहा है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि इसका मुंहतोड़ जवाब दें।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुदर्शन भगत, अशोक उरांव, प्रवीण सिंह, गणेश मिश्रा, विश्व विजय सिंह तोमर, समीर उरांव, मुनेश्वर साहू, कुमार रवि, रमेश उरांव, कमलेश उरांव, प्रदीप प्रसाद, भिखारी भगत, राम प्रसाद बड़ाइक, रामावतार भगत, तिंबू उरांव, कुमार रवि, रामनंदन साहू, श्याम किशोर पाठक, किशोर जायसवाल, पप्पू गुप्ता, जगत ठाकुर, श्याम किशोर पाठक, आशीष सोनी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page