न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को चतरा जिले के प्रसिद्ध धर्मिक तीर्थ स्थली इटखोरी पहुंचें। रक्षा मंत्री का मंदिर परिसर स्थित हैलीपेड में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात रक्षा मंत्री श्री सिंह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर देश के सुख समृद्धि की कामना भी की। इसके उपरांत इटखोरी स्थित हाई स्कूल मैदान में हजारीबाग प्रमंडल भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की निकम्मी सरकार को हमें इस चुनाव में उखाड़ फेंकना है। तभी हमारा झारखंड विकसित हो सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि तीन ब्रेकर है विकास को रोकने वाले पहला झारखंड मुक्ति मोर्चा, दूसरा कांग्रेस पार्टी और तीसरा राष्ट्रीय जनता दल। इन तीनों रोड़ा को हटाते हुए भाजपा को वोट दें। झारखंड में आपके वोट से भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास की गंगा बहेगी। राज्य सरकार कई लॉलीपॉप योजना देकर वोटरों को जाल में फसा रही है। लेकिन जनता को किए हर वादों पर हेमंत सरकार फेल रही है। राज्य में अधिक भाजपा की सरकार बनती है तो हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। यह मैं वादा करके जा रहा हूं। रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है। मौके पर योगेंद्र प्रताप सिंह, बटेश्वर मेहता, सांसद कालीचरण सिंह, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक मनोज यादव, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, संभावित उम्मीदवार उज्जवल दास, सुजीत भारती, रंजय भारती, जीतन राम, कुलदीप दास, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, बसंत नारायण सिंह, शिवकुमार राणा, नगीन सिंह, डोमन राणा, मनोज सिंह, राजेंद्र राम, निशा कुमारी, काजल देवी, प्रियंका कुमारी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।